बलात्कार के फरार आरोपी मीर उस्मान अली को CBI ने गाजियाबाद से दबोचा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कोलकाता।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के बाद भड़की हिंसा से जुड़े बलात्कार मामले में लंबे समय से फरार आरोपी उस्मान अली उर्फ अरा उर्फ मीर उस्मान अली को CBI ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। 12 अगस्त 2025, मंगलवार को एजेंसी की टीम ने उसे एक मस्जिद के पास से दबोचा।

मामले की पृष्ठभूमि
CBI ने यह केस 30 अगस्त 2021 को दर्ज किया था। आरोप है कि 4 मई 2021 को आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया था। इस मामले में 5 मई 2022 को मेदिनीपुर की अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी।

कोर्ट में पेश नहीं हुआ आरोपी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोटिस भेजे जाने के बावजूद न तो आरोपी और न ही उसका वकील सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। CBI टीम ने लगातार निगरानी और तकनीकी इनपुट की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की और गाजियाबाद से उसे गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी बड़ी गिरफ्तारी
इससे पहले 2 जुलाई 2025 को, बंगाल चुनाव बाद हिंसा के एक अन्य मामले में पहली बार CBI जांच के बाद सजा सुनाई गई थी। अब मीर उस्मान अली की गिरफ्तारी इस मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment