छिंदवाड़ा के आदर्श शर्मा ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छिंदवाड़ा जिले के युवा पर्वतारोही आदर्श शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (ऊंचाई 19,341 फीट/5,895 मीटर) पर तिरंगा फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 23 वर्षीय आदर्श ने इस उपलब्धि को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और देश के वीर सैनिकों को समर्पित किया।

आदर्श शर्मा छिंदवाड़ा के चौरेई के गुरैया ग्राम के निवासी हैं। उनके पिता कमल कृष्ण शर्मा शासकीय शिक्षक हैं और माता रजनी शर्मा गृहिणी हैं। पर्वतारोहण के प्रति उनका जुनून और देशप्रेम की भावना ने उन्हें इस कठिन अभियान के लिए प्रेरित किया।

14 अगस्त की रात उन्होंने चढ़ाई शुरू की। इस दौरान उन्होंने बर्फीली हवाओं, शून्य से नीचे तापमान और कम ऑक्सीजन जैसी गंभीर परिस्थितियों का सामना किया। इन चुनौतियों के बावजूद, वे 15 अगस्त की सुबह ठीक 6 बजे शिखर पर पहुंचे। वहां उन्होंने गर्व से हाथों में तिरंगा लेकर फोटो खिंचवाए और वीडियो रिकॉर्ड किए।

आदर्श की यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत साहस का प्रमाण है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है, जो यह दर्शाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ निश्चय और देशप्रेम से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment