कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। यहां नवागांव के ईशान वन क्षेत्र में कुछ युवक नशे की हालत में भगवान की मूर्तियों पर थप्पड़ और अभद्र हरकतें करते हुए कैमरे में कैद हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर ली। मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “जो भी ग़लत करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।”

पुलिस का अपडेट: कांकेर पुलिस ने इस मामले में चार युवकों और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



