“बस्तर में डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों को मिल रही अत्याधुनिक सेवाएं”

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने के लिए नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस पहल ने क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं में एक बड़ा बदलाव लाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था तकनीकी प्रगति के साथ कदम से कदम मिला रही है।

बस्तर के छह जिला चिकित्सालयों, दो सिविल अस्पतालों और 41 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल प्रणाली का संचालन हो रहा है। इस प्रणाली से ओपीडी पंजीकरण, परामर्श, जांच, दवा वितरण और मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी एक डिजिटल मंच पर उपलब्ध है। इससे मरीजों को तेज, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं मिल रही हैं।

डिजिटल तकनीक के प्रयोग से न केवल मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और प्रभावी हुई हैं, बल्कि चिकित्सा कर्मियों का कार्य भी अधिक सरल और व्यवस्थित हो गया है। यह प्रयास बस्तर को डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति की दिशा में अग्रसर कर रहा है और आने वाले समय में यह मॉडल पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण बन सकता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment