जनसंघ का रायपुर में बड़ा आयोजन, जिज्ञासा एवं समाधान पर होगा संवाद

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। अखिल भारतीय जनसंघ, छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी रायपुर में एक महत्वपूर्ण वैचारिक कार्यक्रम “जनसंघ : जिज्ञासा एवं समाधान” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे से 7 बजे तक न्यू शांति नगर स्थित विवतारा हॉल (स्वदेशी भवन के बाजू) में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. भारत भूषण पाण्डेय मौजूद रहेंगे। वे संगठन की विचारधारा, राष्ट्रवादी चिंतन और वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। साथ ही उपस्थित लोगों के सवालों और जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंघ की नीतियों और सिद्धांतों को आमजन तक पहुंचाना तथा युवाओं और जागरूक नागरिकों के बीच संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है।

अखिल भारतीय जनसंघ, छत्तीसगढ़ ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन विचार-विमर्श और संवाद के माध्यम से संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment