छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण जल्द हो: वर्षों से जिला सहकारी बैंक परिसर में अटकी प्रतीक्षा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला सहकारी बैंक मुख्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा वर्षों से स्थापित तो है, लेकिन आज तक उसका अनावरण नहीं हो सका है।

स्थानीय जागरूक नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने मांग उठाई है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक प्रतीक महतारी माता की इस मूर्ति का जल्द से जल्द लोकार्पण किया जाए।

राज्य अलंकरण प्राप्त डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर एवं अधिवक्ता पुष्पेंद्र परिहार ने संयुक्त रूप से माननीय सांसद व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि बैंक परिसर में तैयार मूर्ति का अनावरण कराकर क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त की जाए।

प्रतिदिन हजारों लोग इस परिसर से गुजरते हैं, लेकिन राज्य की आत्मा मानी जाने वाली महतारी जी की प्रतिमा बिना अनावरण के खड़ी है, जो जनभावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।

निवेदन किया गया है कि मूर्ति के अनावरण की दिशा में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक गरिमा को सम्मान मिल सके।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment