कोटा श्रीनिवास राव का निधन: पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ में अंतिम बार आएंगे नजर, 24 जुलाई को होगी रिलीज

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

हैदराबाद:साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का रविवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके प्रशंसकों के लिए यह दुखद समय है, लेकिन उनके अभिनय को देखने का एक और मौका जल्द आने वाला है।

कोटा श्रीनिवास राव की आखिरी फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ है, जिसमें वह पवन कल्याण के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 बीमारी के बावजूद निभाया दमदार किरदार

भले ही श्रीनिवास राव बीमार चल रहे थे, लेकिन उन्होंने यह फिल्म पूरी की। बताया जा रहा है कि पवन कल्याण के आग्रह को वह टाल नहीं सके और फिल्म में एक छोटा लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाया।

 पवन कल्याण ने दी श्रद्धांजलि

कोटा श्रीनिवास राव के निधन की खबर के बाद, पवन कल्याण समेत दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े कलाकार श्रद्धांजलि देने उनके निवास स्थान पहुँचे। पवन कल्याण भावुक नजर आए और उन्होंने उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की।

 हिंदी फिल्मों में भी बनाई पहचान

कोटा श्रीनिवास राव ने न सिर्फ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में बल्कि कई हिंदी फिल्मों में भी दमदार भूमिकाएं निभाईं। उनकी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में ‘रक्त चरित्र 1 और 2’, ‘सरकार’, ‘लक’, और ‘बागी’ शामिल हैं।

उनका जाना भारतीय सिनेमा की एक बड़ी क्षति है, लेकिन ‘हरि हर वीर मल्लु’ के माध्यम से वह एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अमर हो जाएंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment