खैरागढ़ पुलिस ने 20 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया, “शिवा बुक” एप महादेव सट्टा एप से जुड़ा!

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

राजनांदगांव | खैरागढ़

ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल ने “शिवा बुक” नामक नए सट्टा एप के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस एप को महादेव सट्टा एप की तर्ज पर तैयार किया गया था और इसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था। पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े 6 आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है।

सट्टा एप की नई कड़ी — शिवा बुक

जानकारी के अनुसार शिवा बुक एप महादेव सट्टा एप की अगली कड़ी है और दोनों का सोर्स एक ही बताया जा रहा है। इस एप के माध्यम से लाखों की अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी हो रही थी, जिसका मुख्य संचालन कई अलग-अलग राज्यों में किया जा रहा था।

20 करोड़ का अनुमानित लेन-देन

छुईखदान पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मिले दस्तावेज़ों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और बैंक डिटेल्स से पता चला है कि अब तक इस नेटवर्क के जरिए लगभग 20 करोड़ रुपये का लेनदेन किया जा चुका है।

पुलिस की प्रेस वार्ता में खुलासा

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों से जब्त सामग्री में कई फर्जी दस्तावेज़, सिम कार्ड, बैंक पासबुक, और हाईटेक गैजेट्स शामिल हैं, जिससे ऑनलाइन सट्टेबाजी की जाती थी। यह कार्रवाई एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment