बूढ़ा तालाब में पहली बार पैरा-कैनो वर्कशॉप, अर्जुन अवॉर्डी प्राची ने दी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेलों के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बूढ़ा तालाब में राज्य के इतिहास में पहली बार पैरा-कैनो वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय कयाकिंग-कैनोइंग संघ और छत्तीसगढ़ कयाकिंग-कैनोइंग संघ के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस विशेष वर्कशॉप में प्रदेश भर से आए 20 पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों को जल-खेलों की बारीकियों और तकनीकी पहलुओं की गहन जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के लिए खासतौर पर भारतीय संघ की ओर से अर्जुन अवॉर्डी और अनुभवी प्रशिक्षक प्राची यादव को आमंत्रित किया गया था। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता मनीष कौशिक और अन्य प्रशिक्षकों ने भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया।

वर्कशॉप के दौरान खिलाड़ियों ने न केवल पैरा-कैनो की मूलभूत जानकारी सीखी, बल्कि उन्होंने पानी में संतुलन बनाए रखने, स्ट्रोक्स की तकनीक और प्रतिस्पर्धी दौड़ की रणनीतियों पर भी अभ्यास किया। खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।

चयनित खिलाड़ियों को अब अगली प्रशिक्षण कड़ी के लिए भोपाल भेजा जाएगा, जहां वे उन्नत (एडवांस) स्तर की ट्रेनिंग लेंगे। यह पहल राज्य के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में सहायक बनेगी

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment