भारत बंद का असर: बैंक खुले लेकिन सेवाएं बाधित हो सकती हैं, जानिए क्या है ताजा स्थिति

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली

आज, 9 जुलाई को देशभर में 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनों द्वारा ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है। इसका मकसद केंद्र सरकार की उन आर्थिक नीतियों का विरोध करना है, जिनसे श्रमिकों के अधिकारों में कटौती होने का आरोप लगाया जा रहा है। बंद का असर कई क्षेत्रों पर पड़ा है – बैंकिंग, बीमा, डाक सेवाएं, परिवहन, कोयला उद्योग और औद्योगिक उत्पादन प्रमुख रूप से प्रभावित हुए हैं।

क्या बैंक आज खुले हैं?

हां, 9 जुलाई को कोई आधिकारिक बैंक अवकाश नहीं है, इसलिए देशभर में सभी बैंक खुले रहने चाहिए।

हालांकि, कई सरकारी व सहकारी बैंकों के कर्मचारी इस हड़ताल में भाग ले रहे हैं, जिससे बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बैंक जाने से पहले संबंधित ब्रांच में संपर्क करें।

बैंकिंग सेवाओं पर प्रभाव

  • यूनियन से जुड़े बैंक कर्मचारियों की अनुपस्थिति से कई ब्रांचों में स्टाफ की कमी हो सकती है।
  • नकदी जमा, निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, काउंटर सेवा आदि में देरी संभव है।
  • निजी बैंकों पर असर सीमित, जबकि सरकारी और सहकारी बैंकों पर असर अधिक हो सकता है।

भारत बंद से प्रभावित अन्य सेवाएं

इस हड़ताल में लगभग 25 करोड़ कर्मचारी शामिल हैं। इसका असर इन क्षेत्रों पर भी पड़ेगा:

बीमा और डाक सेवाएं: कई स्थानों पर वितरण प्रभावित।

बिजली आपूर्ति और कोयला खनन: उत्पादन और सप्लाई में रुकावट संभव।

राज्य परिवहन सेवाएं: कुछ राज्यों में बसें ठप।

निर्माण क्षेत्र: मज़दूर संगठनों के जुड़ने से धीमापन।

 

जुलाई 2025 में बैंक अवकाश की जानकारी (चयनित राज्यवार)

14 जुलाई: बेह देइनखलम (शिलांग, मेघालय)

16 जुलाई: हरेला पर्व (देहरादून, उत्तराखंड)

17 जुलाई: यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि (शिलांग, मेघालय)

19 जुलाई: केर पूजा (अगरतला, त्रिपुरा)

28 जुलाई: द्रुकपा त्शे-जी (गंगटोक, सिक्किम)

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment