मतगणना के बीच ममता का EC पर हमला

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के दौरान सियासी माहौल काफी गरमाया हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है और मनमानी कर रहा है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और मतगणना एजेंटों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में काउंटिंग सेंटर न छोड़ें और पूरी सतर्कता बनाए रखें।

उधर, कोलकाता में भाजपा के राज्य कार्यालय के बाहर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी राज्य में बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है और करीब 173 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। समर्थक जश्न में डूबे हुए हैं और जीत को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

इसी बीच, Dinhata विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। भाजपा के अजय राय बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस के उदयन गुहा दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। इस सीट से मतगणना के दौरान हल्के हंगामे की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे तनाव का माहौल बन गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment