PM मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान, बोले- यह भारत की वैश्विक मान्यता का प्रतीक

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” प्रदान किया गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले वह पहले गैर-त्रिनिदाद नागरिक और पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

विस्तार

यह सम्मान उन्हें वैश्विक मंच पर उनके प्रेरणादायक नेतृत्व, प्रवासी भारतीय समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता, और कोरोना महामारी के दौरान उनके मानवीय प्रयासों को मान्यता देने के रूप में दिया गया। यह प्रधानमंत्री मोदी को किसी देश द्वारा दिया गया 25वां अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान है।

पीएम मोदी इन दिनों पांच देशों के राजनयिक दौरे पर हैं, जिसमें त्रिनिदाद और टोबैगो उनकी यात्रा का दूसरा पड़ाव है। सम्मान ग्रहण करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इस सम्मान को 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से स्वीकार करता हूं। यह हमारे आपसी रिश्तों की मजबूती और ऐतिहासिक साझेदारी को दर्शाता है।”

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर ने इस सम्मान की घोषणा की थी, और इसे दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया। वर्ष 1999 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

इससे पहले घाना ने भी प्रधानमंत्री मोदी को “ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” सम्मान प्रदान किया था। यह सम्मान उन्हें अफ्रीकी क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली भूमिका और वैश्विक नेतृत्व के लिए दिया गया था।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment