विधायक शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी को अपने पुत्र को समझाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी महात्मा गांधी के शांति प्रिय देश में आग भड़काने का काम करना चाहते हैं।
रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि न्यायालय को राहुल गांधी के बयान पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।
उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा – “राहुल गांधी को समझना होगा कि यह देश आग और हिंसा से नहीं, बल्कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान से चलता है।”
विधायक ने सवाल उठाया कि क्या देशभक्तों ने आज़ादी इसलिए दिलाई थी कि एक अपरिपक्व नेता विपक्ष की कुर्सी पर बैठकर देश को जलाने वाली बात करे।
रामेश्वर शर्मा ने मांग की कि राहुल गांधी को पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।



