बरसात में तंदुरुस्त रहने के लिए ज़रूर खाएं ये 4 फल, तीसरा फल डायबिटीज़ वालों के लिए वरदान

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

सार

बरसात के मौसम में सेहत का रखें खास ध्यान, डाइट में शामिल करें ये चार मौसमी फल जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से रखते हैं दूर। मानसून में मौसम की नमी और अचानक बदलता तापमान लोगों को सर्दी, जुकाम और पाचन संबंधी परेशानियों का शिकार बना सकता है। ऐसे में अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें। इसके लिए सबसे आसान और असरदार तरीका है – सही मौसमी फलों को अपनी डेली डाइट में शामिल करना।

विस्तार

आइए जानते हैं ऐसे ही 4 पौष्टिक फल जो इस मौसम में सेहत का खजाना हैं:

पपीता

1. पपीता – पाचन और इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद

पपीता न केवल सालभर मिलने वाला फल है, बल्कि मानसून में यह शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसमें विटामिन A, C और डाइजेस्टिव एंजाइम ‘पपैन’ मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाता है। सुबह के नाश्ते में पपीते की एक कटोरी खाना बेहद फायदेमंद रहेगा।

नाशपती

2. नाशपाती – हाइड्रेशन और पेट की समस्याओं के लिए उपयोगी

नाशपाती में मौजूद फाइबर और विटामिन K पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह कब्ज और गैस की समस्या को दूर करता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। रोजाना एक नाशपाती का सेवन त्वचा को निखारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है।

जामुन

3. जामुन – डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी

जामुन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसमें मौजूद विटामिन C और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स संक्रमण से सुरक्षा करते हैं। डायबिटीज़ के शुरुआती मरीजों के लिए जामुन किसी औषधि से कम नहीं है। हालांकि, डायबिटीज़ के गंभीर रोगी डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

सेब

4. सेब – दिल और इम्यून सिस्टम का रखे ख्याल

‘रोज एक सेब डॉक्टर से दूर रखे’ कहावत बिल्कुल सही बैठती है। सेब में मौजूद फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखते हैं और प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल घटाता है और पाचन सुधारता है। मानसून में सेब का नियमित सेवन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment