PM मोदी से दूसरी बार मिलेंगे CM विष्णुदेव साय, राज्य विकास और नक्सल मुद्दों पर होगी चर्चा

admin
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक बार फिर दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह पिछले 12 दिनों में उनकी दूसरी भेंट होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान राज्य के विकास और नक्सल ऑपरेशन की जानकारी प्रधानमंत्री को दी जाएगी।

सीएम बोले – विकास और नक्सल मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने कहा कि वे दो दिनों के लिए दिल्ली जा रहे हैं और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर विस्तृत बातचीत करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में चल रहे नक्सल अभियान की स्थिति की जानकारी भी देंगे।

केंद्र की योजनाओं का मूल्यांकन संभव

माना जा रहा है कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। सीएम साय राज्य के लिए अधिक फंड की मांग भी कर सकते हैं ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।

‘विकसित भारत @2047’ पर रखी थी बात

इससे पहले 24 मई को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सीएम साय ने राज्य के विकास रोडमैप पर प्रस्तुति दी थी। बैठक का विषय था – ‘विकसित राज्य से विकसित भारत @2047’। इसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा।

छत्तीसगढ़ का 3T मॉडल

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने “3T मॉडल” को अपनाया है – टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी और ट्रांसफॉर्मेशन। इसके ज़रिए सरकारी सेवाएं अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और सरल बन रही हैं। इससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और प्रशासन में विश्वास बढ़ेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment