20 मार्च का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को आज करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ को रिश्तों और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल
मेष राशि
आज आपको अपने व्यवहार में थोड़ा संतुलन रखने की जरूरत है। खासकर घर में मां के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। बिना जरूरत दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। जरूरी कागजात संभालकर रखें, छोटी लापरवाही खर्च बढ़ा सकती है। कामकाज में नए आइडिया आएंगे जो भविष्य में फायदा देंगे।
वृष राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। संतान की उपलब्धि आपको गर्व महसूस कराएगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आपने कोई परीक्षा दी है तो उसका रिजल्ट आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा मिलेगा, लेकिन साझेदारी में सोच-समझकर कदम रखें।
मिथुन राशि
आज आप समझदारी से फैसले लेने में सफल रहेंगे। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। किसी कानूनी परेशानी से राहत मिल सकती है। हालांकि, अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है।
कर्क राशि
दिन सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगा। संतान और बिजनेस दोनों से खुशी मिलेगी। पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। जरूरतमंद की मदद करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
सिंह राशि
विद्यार्थियों के लिए दिन राहत देने वाला है। पढ़ाई का दबाव कम होगा। प्रॉपर्टी में फायदा मिल सकता है। हालांकि सेहत को नजरअंदाज न करें। आज नए और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए मौके खोल सकती है।
कन्या राशि
आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, लेकिन पुराने कामों को सुधारने में व्यस्त रह सकते हैं। टालमटोल से बचें वरना दिक्कत बढ़ सकती है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। परिवार में बातचीत से रिश्ते बेहतर होंगे।
तुला राशि
आर्थिक मामलों में संतुलन जरूरी है। आय और खर्च पर ध्यान दें। ऑफिस में छोटी गलतियां हो सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। घर की मरम्मत या बदलाव की योजना बन सकती है।
वृश्चिक राशि
आज खुशी और संतोष का दिन है। धन लाभ के संकेत हैं। परिवार में शादी से जुड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। निवेश करने वालों के लिए दिन अच्छा है, भाग्य साथ देगा।
धनु राशि
धन और तरक्की के योग बन रहे हैं। पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। घर में खुशखबरी आ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
मकर राशि
आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। विवाद से दूर रहें। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें।
कुंभ राशि
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी के नए अवसर सामने आएंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अतिरिक्त आय के मौके भी बन सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
मीन राशि
दिन ठीक रहेगा लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी से काम करें। मां की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।







