राशिफल 27 दिसंबर: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

मेष राशि (Aries)

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। पारिवारिक मामलों में मतभेद उभर सकते हैं, ऐसे में समझदारी और संयम से काम लें। धन से जुड़े मामलों में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अटका सौदा पूरा करने की कोशिश करेंगे। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। दिन का अधिकतर समय जरूरी कार्यों को पूरा करने में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। किसी रुके हुए कार्य से धन प्राप्ति की संभावना है। संतान से सुख मिलेगा और पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। व्यापार में चल रहे उतार-चढ़ाव अब लाभ में बदल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नए लोगों से संबंध बनाते समय सावधानी रखें, क्योंकि कोई गलत व्यक्ति आपके काम में बाधा डाल सकता है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer)

आज आपको अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार में रुकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। छात्र पूरी मेहनत से पढ़ाई करेंगे और सफलता के योग बनेंगे। पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo)

नए संपर्क आज आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें। किसी काम में लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों का समर्थन प्राप्त होगा। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

दिन की शुरुआत कुछ कमजोर हो सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। कार्यस्थल पर बॉस से मतभेद हो सकते हैं। पुराने फैसलों पर पछतावा संभव है। स्वास्थ्य के लिहाज से दांतों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप से जुड़ा कोई समझौता फाइनल हो सकता है।

तुला राशि (Libra)

आलस्य छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है। सामाजिक और परोपकार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। किसी मनोकामना की पूर्ति से खुशी मिलेगी। पिता से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर हो सकती हैं। पुराने कर्ज को चुकाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन सतर्कता की मांग कर रहा है। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, विवाद की स्थिति बन सकती है। समय पर काम पूरा न होने से नुकसान संभव है। दोस्तों के साथ पार्टी या मिलन का प्लान बन सकता है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

दिन मध्यम फलदायी रहेगा। लेन-देन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स का सहयोग लेना पड़ सकता है। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है। प्रेम संबंधों में निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

मकर राशि (Capricorn)

आज फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। खर्च के साथ बचत पर भी ध्यान दें। परोपकार के कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से चल रहे विवाद सुलझाने की कोशिश करेंगे। संतान से सुख मिलेगा। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

दिन की शुरुआत कुछ कठिनाइयों के साथ होगी। काम में रुकावटें आ सकती हैं। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन बिना सोचे फैसले नुकसान और अपमान का कारण बन सकते हैं। आर्थिक तंगी से राहत के लिए आय के नए स्रोतों पर ध्यान देंगे।

मीन राशि (Pisces)

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार में किए गए वादों को समय पर पूरा करें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे छवि मजबूत होगी। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन संभव है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment