मेष राशि (Aries)
आज का दिन सामान्य रह सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाएं। जीवनसाथी की नौकरी से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। यदि आपने किसी से उधार लिया है, तो वापसी की मांग हो सकती है। किसी भी तरह का बड़ा जोखिम लेने से बचें।
वृष राशि (Taurus)
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में हाथ डाले गए काम सफल होंगे। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार में सुधार होगा। सरकारी कार्यों में भागदौड़ रह सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। माता से किसी बात पर मतभेद संभव है।
मिथुन राशि (Gemini)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से चली आ रही धन संबंधी समस्या दूर हो सकती है। समझदारी से लिए फैसले लोगों को प्रभावित करेंगे। कोई पुराना लेन-देन पूरा होगा। यात्रा की योजना बन सकती है। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। जरूरी कामों में जल्दबाजी से बचें।
कर्क राशि (Cancer)
अधूरे काम निपटाने का दिन है, वरना आगे परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। घर में किसी मांगलिक आयोजन से व्यस्तता रहेगी।
सिंह राशि (Leo)
सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मधुर वाणी से मान-सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों का साथ मिलेगा। ईर्ष्या से बचें। यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा करें। एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे थकान होगी। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक तनाव संभव है। पैतृक संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें।
तुला राशि (Libra)
मध्यम फलदायक दिन रहेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं। मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू होंगी। किसी को भी निजी जानकारी साझा न करें। अफवाहों से दूरी बनाए रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन आनंददायक रहेगा, लेकिन काम का दबाव परेशान कर सकता है। छोटे-मोटे लाभ के अवसर मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। पड़ोस में विवाद की स्थिति बन सकती है। करियर को लेकर गंभीर रहें। विद्यार्थी खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आय के नए स्रोत तलाशेंगे। उधार लेने से बचें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिल सकता है। खान-पान और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मकर राशि (Capricorn)
दिन थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी न करें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। बैंक लोन से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। किसी निजी समस्या को लेकर चिंता बनी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
व्यापार के लिए दिन अच्छा है, लेकिन तकनीकी दिक्कतें परेशानी बढ़ा सकती हैं। अनुभव का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से संपर्क होगा। छोटी यात्रा संभव है। जीवनसाथी से कोई बात छिपाने से बचें।
मीन राशि (Pisces)
मेहनत और लगन का पूरा फल मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। परिवार और साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक मदद मिल सकती है। घरेलू समस्याओं के समाधान के लिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह लाभदायक रहेगी।







