ज्योतिष गणना के अनुसार, 13 अगस्त 2025, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, कुछ राशि वालों को मध्यम फल मिलेंगे, तो कुछ के लिए यह दिन शुभ अवसर ला सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं, आज का राशिफल।
ग्रहों की स्थिति – शुक्र और गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं।
राशिफल –
- मेष – अनजाना भय बना रह सकता है। खर्च बढ़ने से कर्ज का दबाव आ सकता है। सिरदर्द या आंखों की तकलीफ संभव है। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल। व्यापार सामान्य। शनिदेव को प्रणाम करें।
- वृषभ – उधार दिया पैसा वापस पाना कठिन होगा। यात्रा में असुविधा हो सकती है। नए आय स्रोत बनाने में रुकावटें आएंगी। प्रेम और संतान मध्यम। व्यापार धीमी रफ्तार से चलेगा। नीली वस्तु का दान करें।
- मिथुन – व्यापार में हल्की मंदी। कानूनी मामलों में जीत टल सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम-संतान शुभ। नीली वस्तु पास रखें।
- कर्क – मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। यात्रा से परेशानी संभव। स्वास्थ्य सामान्य। प्रेम और व्यापार अच्छे। लाल वस्तु साथ रखें।
- सिंह – जीवनसाथी से अनावश्यक विवाद न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान संतुलित। व्यापार सामान्य। नीली वस्तु का दान करें।
- कन्या – शत्रुओं पर विजय मिलेगी लेकिन तनाव रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान संतुलित। व्यापार सामान्य। हरी वस्तु साथ रखें।
- तुला – विद्यार्थियों और प्रेम संबंधों के लिए मध्यम समय। बड़े फैसले टालें, नुकसान संभव। व्यापार सामान्य। शनिदेव को प्रणाम करें।
- वृश्चिक – घरेलू सुख में कमी रहेगी। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग। प्रेम-संतान और व्यापार शुभ। पीली वस्तु पास रखें।
- धनु – घरेलू मामलों में सावधानी बरतें। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम-संतान संतुलित। व्यापार ठीक। लाल वस्तु साथ रखें।
- मकर – व्यापार मध्यम। नाक, कान, गले की समस्या हो सकती है। प्रेम-संतान शुभ। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करें।
- कुंभ – धन हानि के संकेत। सट्टा-जुआ से दूर रहें। मुख रोग की संभावना। प्रेम-संतान शुभ। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु साथ रखें।
- मीन – स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार धीरे-धीरे प्रगति करेगा। नीली वस्तु का दान करें।



