मेष राशि राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर अमल करने से पहले पार्टनर से सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का आनंद मिलेगा। आसपास के लोग आपको किसी गलत काम में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है।
वृष राशि राशिफल
आपकी मेहनत और कार्यशैली से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरों की मदद करने पर लोग इसे स्वार्थ समझ सकते हैं। किसी भी काम में लापरवाही से बचें। प्रेम संबंधों में तनाव दूर होगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।
मिथुन राशि राशिफल
आज आपका दिन व्यस्त और भागदौड़ भरा रहेगा। ज्यादा लाभ की चाह में जोखिम भरे कदम न उठाएं। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें।
कर्क राशि राशिफल
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेंगे। आय और खर्च में संतुलन बनाए रखें। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में किसी पर अधिक निर्भर न रहें। संतान की जिद आपको परेशान कर सकती है।
सिंह राशि राशिफल
ऑफिस और सामाजिक जीवन में विरोधियों से सतर्क रहें। सहकर्मी बॉस से रिश्ते खराब करने की कोशिश करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों का बोझ कम होगा। कोई डील अंतिम समय पर टल सकती है।
कन्या राशि राशिफल
कारोबार में लाभ होगा और साइड इनकम भी मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पिता की सेवा में समय दें। किसी विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी में खर्च बढ़ सकता है।
तुला राशि राशिफल
परिवार और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। कार्यभार ज्यादा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। संतान से नाराजगी हो सकती है। घर के लिए नई चीजों की खरीदारी संभव है।
वृश्चिक राशि राशिफल
अचानक धन लाभ से मन प्रसन्न होगा। बॉस से मतभेद हो सकते हैं। प्रमोशन की संभावना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। जरूरतमंद की मदद करेंगे। राजनीति में आपकी छवि निखरेगी।
धनु राशि राशिफल
आज जल्दबाजी से बचें। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश करने से पहले सोचें और सलाह लें।
मकर राशि राशिफल
घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। विरोधियों पर हावी रहेंगे। व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें। मित्र से धोखा मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें।
कुंभ राशि राशिफल
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। कारोबार में नई योजनाएं लागू कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को नजरअंदाज न करें। वरिष्ठों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मीन राशि राशिफल
आपकी रचनात्मकता और कला लोगों को प्रभावित करेगी। संतान की पढ़ाई पर ध्यान देंगे। पुराने कार्य पूरे होंगे। उधार चुकाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक समस्या पर पिता से सलाह लेंगे।



