छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल को PMO में बड़ी जिम्मेदारी, डिप्टी सेक्रेटरी बने

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर/नई दिल्ली:छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है।

रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ में CPR पद पर पदस्थ थे और राज्य में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उनकी नई नियुक्ति PMO में चार साल की अवधि के लिए की गई है या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।

यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ कैडर के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि राज्य के एक अधिकारी को केंद्र के सबसे महत्वपूर्ण कार्यालय में जिम्मेदारी मिली है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment