MP विधानसभा में बजट सत्र का आगाज़, राज्यपाल पेश करेंगे सरकार का विज़न

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भोपाल।मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 16 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी।

पहले दिन की कार्यसूची के अनुसार, राज्यपाल द्वारा सदन को संबोधित किया जाएगा। यह अभिभाषण सरकार की नीतियों, आगामी योजनाओं और विकास की प्राथमिकताओं का खाका पेश करेगा।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में धन्यवाद प्रस्ताव (कृतज्ञता ज्ञापन) प्रस्तुत किया जाएगा, जिस पर आगामी दिनों में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बजट सत्र की यह शुरुआत राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक दिशा तय करने के लिहाज़ से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राजधानी भोपाल में इस सत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है, क्योंकि बजट सत्र के दौरान कई अहम मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment