पूर्व कसडोल विधायक राजकमल सिंघानिया को जन्मदिन पर मिलीं ढेरों शुभकामनाएँ

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कसडोल विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय श्री राजकमल सिंघानिया जी का जन्मदिवस उनके शंकर नगर, रायपुर स्थित निजी निवास पर सादगी और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर समर्थकों, मित्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का उनके निवास पर आना-जाना लगा रहा।­

जन्मदिवस के मौके पर मध्य भारत परिदृश्य के प्रधान संपादक श्री नागेंद्र पांडेय ने पूरी टीम की ओर से उनके निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने श्री सिंघानिया जी के उत्तम स्वास्थ्य, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनसेवा और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि कसडोल क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, आम जनता की समस्याओं के समाधान और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता ने उन्हें एक लोकप्रिय और सम्मानित जननेता के रूप में स्थापित किया है। जन्मदिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घ और सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की तथा उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment