साधु-संतों पर लाठीचार्ज का विरोध, कांग्रेस ने फूंका केंद्र और यूपी सरकार का पुतला

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।प्रयागराज में शंकराचार्य जी एवं साधु-सन्यासियों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि प्रयागराज में साधु-संतों को बालों से घसीटते हुए लाठीचार्ज किया गया, जो सनातन धर्म और साधु समाज का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को धर्म और परंपरा की रक्षा करनी चाहिए, वही सरकार आज साधु-सन्यासियों पर अत्याचार कर रही है।

दिलीप सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश में स्वयं को कट्टर हिंदू बताने वाली सरकार सत्ता में है, तब भी साधु-संत सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि साधु-सन्यासियों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment