जनवरी में रोज़ करें ये 3 योगासन, 30 दिन में शरीर और दिमाग दोनों में दिखेगा चौंकाने वाला बदलाव

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

सर्दियों का मौसम अपने साथ सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि शरीर में जकड़न, आलस्य और पाचन से जुड़ी कई समस्याएं भी लेकर आता है। ठंड के कारण शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है और शरीर भारी महसूस करने लगता है। ऐसे में योग एक प्राकृतिक और असरदार समाधान बनकर सामने आता है।

नया साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और जनवरी का महीना खुद को स्वस्थ बनाने के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। अगर इस महीने की शुरुआत से ही रोज़ाना केवल तीन योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए, तो महज 30 दिनों में शरीर में सकारात्मक बदलाव साफ महसूस होने लगते हैं।

भुजंगासन

सर्दियों में लंबे समय तक बैठे रहने और कम चलने-फिरने से रीढ़ की हड्डी में अकड़न आ जाती है। भुजंगासन रीढ़ को लचीला बनाता है और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह फेफड़ों को फैलाने में मदद करता है, जिससे शरीर में अंदरूनी गर्मी पैदा होती है। इसके नियमित अभ्यास से पाचन सुधरता है और कमर दर्द में राहत मिलती है। रोज़ सुबह खाली पेट 5 से 7 बार भुजंगासन करने से एक महीने में पोश्चर बेहतर हो जाता है।

 वज्रासन

वज्रासन को पाचन के लिए सबसे प्रभावी योगासन माना जाता है। यह एकमात्र ऐसा आसन है जिसे भोजन के तुरंत बाद भी किया जा सकता है। सर्दियों में कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, जिनसे निपटने में वज्रासन बेहद कारगर है। रोज़ाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट तक वज्रासन में बैठने से पेट हल्का रहता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और वजन भी नियंत्रित रहता है।

 कपालभाति

कपालभाति प्राणायाम सर्दियों में शरीर को सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। यह पेट की चर्बी घटाने, इम्युनिटी बढ़ाने और सुस्ती दूर करने में सहायक है। रोज़ 5 से 10 मिनट कपालभाति करने से 30 दिनों के भीतर चेहरे पर चमक आती है, शरीर हल्का महसूस होता है और ऊर्जा स्तर में साफ बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

अगर जनवरी महीने में इन तीन योगासनों को नियमित रूप से किया जाए, तो बिना दवा और मशीन के शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाया जा सकता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment