मेष राशि
आज काम को लेकर आपके दिमाग में नए-नए आइडिया आएंगे। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे दबाव भी महसूस होगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक हो सकता है। किसी सहयोगी की बात मन को खटक सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत संभव है।
वृष राशि
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। खर्च सोच-समझकर करें। राजनीति से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को किसी अच्छी योजना की जानकारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन दूर होगी।
मिथुन राशि
भाग्य आपका साथ देगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। घरेलू कामों को टालना आगे परेशानी दे सकता है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है।
कर्क राशि
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। समझदारी से लिए गए फैसले सफलता दिलाएंगे। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। व्यापार में नई शुरुआत फायदेमंद रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
सिंह राशि
बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। योजनाओं से लाभ मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। दिनचर्या सुधारने की जरूरत है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। यात्रा की योजना सफल रहेगी, लेकिन काम टालने की आदत नुकसान दे सकती है।
कन्या राशि
निवेश के मामलों में दिन शुभ है। कार्य के सिलसिले में यात्रा संभव है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। लंबे समय बाद किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। रुकी हुई डील फाइनल होने के योग हैं।
तुला राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या तरक्की के संकेत हैं। परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
दिन सकारात्मक रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। वादों को समय पर पूरा करें। आप भलाई की भावना से काम करेंगे, लेकिन कुछ लोग गलत समझ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा।
धनु राशि
कामकाज में सफलता मिलेगी। बॉस से अच्छे संबंध रहेंगे। व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें।
मकर राशि
आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। व्यापार में बदलाव नुकसानदायक हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य जरूरी है। जरूरत पड़ने पर सहयोग मिलेगा, लेकिन बनता हुआ काम बिगड़ भी सकता है।
कुंभ राशि
दिन सामान्य रहेगा। भावनाओं में बहकर फैसले न लें। किस्मत साथ देगी, लेकिन आलस्य नुकसान कर सकता है। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास से हो सकती है। धन से जुड़ा रुका काम पूरा हो सकता है।
मीन राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। पुरानी समस्या से राहत मिल सकती है। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। कुछ नया करने की इच्छा जागेगी। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता रहेगी। कर्ज चुकाने और सरकारी काम निपटाने पर ध्यान देंगे।



