आज क्या कहती हैं आपकी किस्मत की चाल? 6 दिसंबर का राशिफल पढ़ें और पहले ही रहें सतर्क

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

6 दिसंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं धन लाभ के योग बन रहे हैं, तो कहीं सावधानी जरूरी है। आइए जानते हैं आज सितारे आपके लिए क्या संदेश दे रहे हैं—

मेष राशि

आज व्यापार से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। जीवनसाथी की भावनाओं और सेहत को समझना जरूरी होगा। संतान के विवाह को लेकर अटकी बातें अब सुलझती नजर आएंगी। बिना सोचे किसी नए काम में हाथ डालना नुकसान दे सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं।

वृष राशि

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें, क्योंकि गलत संगति चिंता बढ़ा सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। अचानक यात्रा के योग हैं।

मिथुन राशि

कानूनी मामलों को लेकर मानसिक दबाव रह सकता है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपको राहत देगा। अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। गोपनीय बातें साझा करने से बचें। कार्यस्थल पर आपके सुझावों की सराहना होगी, लेकिन छिपे शत्रुओं से सतर्क रहें।

कर्क राशि

आज सामाजिक और परोपकार के कार्यों से जुड़कर पहचान मिलेगी। करियर में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। नौकरी में वाणी पर संयम रखें। आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे। नई नौकरी की संभावनाओं पर भी विचार कर सकते हैं।

सिंह राशि

दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके पक्ष में जाएंगे। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं पर फोकस करेंगे। मौसम बदलने से सेहत प्रभावित हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम से खुशी का माहौल रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

कन्या राशि

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जरूरी सामान की खरीदारी पर खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी और रुके हुए काम पूरे करने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि

धन-धान्य में बढ़ोतरी के योग हैं। कुछ खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। संपत्ति से जुड़ी योजना बन सकती है। परिवार से किया वादा निभाना जरूरी होगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

आज हर काम सोच-समझकर करें। प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर बन सकता है। कार्यस्थल पर पद में उन्नति के संकेत हैं, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें।

धनु राशि

अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। पिता की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। कार्यों में लापरवाही न करें। पुराने मित्र से मुलाकात मन को खुशी देगी।

मकर राशि

आज धैर्य और संयम बनाए रखें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा। माता की सेहत का ध्यान रखे।

कुंभ राशि

दिन लाभदायक है, लेकिन जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ें। नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें।

मीन राशि

कुछ चुनौतियों भरा दिन रह सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। कर्ज की जरूरत पूरी हो सकती है। कामों में जल्दीबाजी से बचें। यात्रा के दौरान जरूरी जानकारी मिलेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment