वृषभ, कन्या समेत इन 4 राशियों पर होगी लक्ष्मी की कृपा, जानें 18 नवंबर 2025 का राशिफल

Madhya Bharat Desk
6 Min Read

जानिए चंद्र राशि आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 नवंबर 2025 का विस्तृत राशिफल।

मंगलवार, 18 नवंबर का दिन कई ग्रह-योगों की वजह से विशेष रहेगा। आज चंद्रमा तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में गोचर करेगा। साथ ही सूर्य, बुध और मंगल की युति से सुनफा योग बन रहा है। इसके अलावा मंगल का अपनी ही राशि वृश्चिक में होना रुचक राजयोग का निर्माण कर रहा है। ऐसे शुभ योग आज कुछ राशियों को खास लाभ दिला सकते हैं और धन लाभ के मजबूत संकेत दे रहे हैं। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय भविष्यफल है, जिसमें नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, पारिवारिक तालमेल, आर्थिक स्थिति और दिनभर के शुभ-अशुभ स्थितियों की भविष्यवाणी की जाती है। इसे पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल दिशा दे सकते हैं और अवसरों के साथ-साथ चुनौतियों के लिए भी खुद को तैयार कर सकते हैं।


मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज आपको पारिवारिक मामलों में संयम रखना जरूरी होगा। किसी बात पर मां की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। दूसरों के विवाद में अत्यधिक बोलने से बचें। काम से जुड़े दस्तावेजों में लापरवाही महंगी पड़ सकती है। बिजनेस में नए आइडिया फायदेमंद साबित होंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन है।


वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन मनोरंजन और खुशी का होगा। संतान आपको गर्व महसूस कराएगी। परीक्षा का परिणाम अनुकूल आ सकता है। नौकरी या कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में कदम सोच-समझकर रखें।


मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज आपके निर्णय बेहद प्रभावशाली रहेंगे। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी कानूनी मामले से राहत मिल सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें। आपकी मधुर वाणी से सम्मान बढ़ेगा, लेकिन गुस्सा नुकसान कर सकता है।


कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। संतान से सुख मिलेगा और व्यापार में सुधार होगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। किसी दूर रहने वाले परिवारजन से चिंताजनक खबर मिल सकती है। जरूरतमंद की मदद करने से सुखद परिणाम मिलेंगे।


सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: गुलाबी
विद्यार्थियों के लिए मानसिक दबाव कम होगा। प्रॉपर्टी से लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। नए लोगों से मुलाकात राजनीति या सामाजिक दायरे में फायदे वाली साबित हो सकती है।


कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला
आज दिन मस्ती से भरपूर रहेगा। किसी गलती के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। टालमटोल से परेशानी बढ़ेगी। जीवनसाथी का गिफ्ट आपका मूड अच्छा करेगा। भाई-बहनों की भावनाओं का सम्मान करें।


तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलना होगा। ऑफिस के काम में कठोरता दिखानी पड़ सकती है। किसी सहकर्मी से बातचीत में सावधानी बरतें। घर की सजावट या नवीनीकरण की योजना बन सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: केसरी
धन वृद्धि के संकेत हैं। परिवार में विवाह संबंधी रुकावटें दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुरानी समस्या फिर से सामने आ सकती है। शेयर मार्केट या लॉटरी में निवेश करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। भाग्य मजबूत रहेगा।


धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। पिता की भावनाओं का सम्मान करें। गलत खानपान से पेट समस्या हो सकती है। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।


मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज आप सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। किसी विवाद से दूरी बनाए रखें। आपकी छवि बेहतर होगी। संतान के स्वभाव से चिंता हो सकती है। अजनबियों से सावधान रहें।


कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: सफेद
नई नौकरी मिलने से खुशी मिलेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। साइड इनकम के अवसर मिलेंगे। उधार वाहन ना चलाएं। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।


मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गुलाबी
आपके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। जीवनसाथी से बहस के हालात बनेंगे। मां की सेहत में गिरावट की वजह से भागदौड़ रहेगी। ऑफिस में सहयोगी से विवाद संभव है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment