मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। अजनबी लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। परिवार में किसी नाराज़ सदस्य को मनाने की कोशिश सफल हो सकती है। किसी पर काम छोड़ना नुकसानदेह साबित हो सकता है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर दौड़भाग बनी रहेगी। दिनचर्या सुधारने की दिशा में आप ठोस कदम उठाएंगे। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने की भी संभावना है।
वृष राशि (Taurus)
आज आपको सतर्क रहना होगा। किसी से वाहन उधार लेकर चलाने से बचें, दुर्घटना की आशंका है। दूर रहने वाले किसी परिजन की याद आ सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला आगे चलकर परेशानी दे सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज खास लोगों से मुलाकात के योग हैं। संतान किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार के बुजुर्गों से किसी अहम विषय पर चर्चा हो सकती है। जिम्मेदारियों से भागने के बजाय उन्हें खुद निभाना बेहतर रहेगा। आपके काम की सराहना होगी और सम्मान मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षमता को पहचानकर आगे बढ़ें और आसपास के लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरी से जुड़े कार्यों के कारण भागदौड़ रहेगी।
सिंह राशि (Leo)
आज आय-व्यय में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। बेवजह खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव आ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार से राहत महसूस करेंगे, लेकिन पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। अफवाहों और दूसरों की बातों में न आएं।
कन्या राशि (Virgo)
आपकी नेतृत्व क्षमता आज उभरकर सामने आएगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं, जो आसानी से मिल सकता है। पारिवारिक मतभेद बातचीत से सुलझ सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
छोटे लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन दिखावे से बचें। बातचीत में संयम रखें। परिवार के बुजुर्गों से सलाह लाभदायक रहेगी। गुस्से पर काबू न रखा तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। किसी परिजन की बात आपको बुरी लग सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज नई संपत्ति खरीदने के योग हैं। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। सरकारी कामों को निपटाने का अवसर मिलेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है। लंबे समय से वाहन या मकान खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, इसके लिए लोन भी ले सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। हर काम में सफलता के संकेत हैं। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का मौका मिलेगा। पिता की सलाह पर सोच-समझकर कदम उठाएं। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि (Aquarius)
मेहनत और बुद्धिमानी से आप सबको प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से लाभ मिलेगा। धन और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। मां की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। पिता की किसी बात से मन उदास रह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा।
मीन राशि (Pisces)
आज धन से जुड़ा कोई बड़ा जोखिम न लें। आसपास के लोगों से तालमेल अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। नए घर के काम की शुरुआत हो सकती है। कोई आपसे उधार मांग सकता है, सावधान रहें। परिवार को समय दें। शुभ समाचार मिलने के योग हैं।







