सरकार से परेशान किसान? आत्महत्या की कोशिश

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बागबाहरा क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। फसल बेचने के लिए टोकन नहीं कट पाने की पीड़ा ने एक किसान को इस कदर तोड़ दिया कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बोडरीदादर, सेनभांठा निवासी किसान मनबोध गांडा टोकन न कटने से लंबे समय से मानसिक दबाव में थे। प्रशासनिक व्यवस्था से निराश होकर किसान ने गुस्से और हताशा में ब्लेड से अपना गला काट लिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों के अनुसार किसान की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर किसानों की समस्याओं, खरीदी व्यवस्था और टोकन सिस्टम की खामियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या बताकर किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। सोसायटी में टोकन काटने वाले कर्मचारी किसानों को परेशान कर रहे है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार सरकार किसानों की सुविधा का दावा करती है, लेकिन मैदानी हकीकत किसानों को मानसिक रूप से तोड़ रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment