इंदौर से उज्जैन तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, 18 मिनट में पहुँचे जनप्रतिनिधि

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

इंदौर पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का नियमित संचालन गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन इंदौर से कई जनप्रतिनिधि, बीजेपी नेता और पत्रकार हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुँचे। यह यात्रा करीब 18 मिनट की रही। हेलीकॉप्टर उज्जैन के डीआरपी लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहाँ ढोल–बाजों और पुष्पवर्षा के साथ सभी का स्वागत किया गया। स्वागत की व्यवस्था उज्जैन के जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर रोशन सिंह ने की।

हेलीकॉप्टर उतरने से पहले सांसद अनिल फीरोजिया, निगम अध्यक्ष कल्पना यादव और कलेक्टर रोशन सिंह पुलिस लाइन पहुँच गए थे। लैंडिंग के बाद उज्जैन और इंदौर के जनप्रतिनिधियों ने आए हुए अतिथियों और पत्रकारों को मालाएँ पहनाकर स्वागत किया।

पहले दिन कोई यात्री इंदौर से उज्जैन नहीं आया, लेकिन महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जल्द ही यह सेवा आम यात्रियों के लिए भी उपलब्ध होगी। उज्जैन पुलिस लाइन के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति मिल चुकी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment