बिहार चुनाव में एनडीए की तूफ़ानी बढ़त: 200 के पार पहुँचकर महागठबंधन को करारा झटका

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव की ताज़ा रुझान तस्वीर में एनडीए ने बड़ी छलांग लगाते हुए 200 सीटों के पार बढ़त बना ली है। दूसरी तरफ, महागठबंधन के लिए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हो गए हैं और वह अर्द्धशतक के आंकड़े को भी छू पाने में नाकाम दिख रहा है।

राज्य में मतगणना के बीच यह रुझान राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव संकेत कर रहा है। एनडीए की यह प्रचंड बढ़त मुख्यमंत्री चेहरे और गठबंधन की रणनीति के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। वहीं, महागठबंधन की कमजोर पकड़ ने उसके नेतृत्व और संगठन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि एनडीए की इस बढ़त के पीछे महिला वोटरों का मजबूत समर्थन, विकास योजनाओं का प्रभाव अहम रही है।

जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, बिहार की नई राजनीतिक तस्वीर और अधिक स्पष्ट होती जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment