दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान, किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ वोट डाला। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक कुल 67.14% मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा मतदान किशनगंज जिले में 76.26% रहा, जबकि सबसे कम नवादा में 57.11% वोटिंग दर्ज हुई।

जिलावार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा —

दूसरे चरण के इस मतदान में महिला मतदाताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। कई जिलों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि दूसरे चरण में उच्च मतदान प्रतिशत यह संकेत देता है कि मतदाता राज्य के भविष्य को लेकर गंभीर हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment