राशिफल 27 अक्टूबर: सभी 12 राशियों के लिए क्या कहता है आज का दिन? जानिए धन, सेहत और करियर का हाल

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मेष राशि (Aries): आज का राशिफल

आज आप स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। पारिवारिक माहौल में धार्मिक आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। किसी पर झूठा आरोप लग सकता है, इसलिए संयम रखें और अपनी बात साफ तौर पर रखें। वाहन किसी और से उधार लेकर चलाने से बचें।


वृष राशि (Taurus): आज का राशिफल

आज भावनाओं के बजाय बुद्धिमानी से निर्णय लें। कोई आपके विश्वास का गलत फायदा उठा सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। धन लाभ की संभावना है, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें।


मिथुन राशि (Gemini): आज का राशिफल

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कॉन्टैक्ट फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी निर्णय से तनाव हो सकता है, इसलिए विशेषज्ञ से सलाह लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।


कर्क राशि (Cancer): आज का राशिफल

आज आपके लिए लाभदायक दिन रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन जल्द सुलझ जाएगा। निवेश से लाभ मिलेगा और पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा।


सिंह राशि (Leo): आज का राशिफल

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रमोशन या नई नौकरी की संभावना है। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।


कन्या राशि (Virgo): आज का राशिफल

आज का दिन संतुलित रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और पुराने कार्य पूरे होंगे। कला और कौशल में निखार आएगा। किसी के बहकावे में न आएं। सोच-समझकर बोलें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे।


तुला राशि (Libra): आज का राशिफल

आज विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी बात सोच-समझकर रखें। संतान की उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने दोस्त से मतभेद सुलझ सकते हैं।


वृश्चिक राशि (Scorpio): आज का राशिफल

आज के दिन खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन जरूरी कार्य पूरे होंगे। यात्रा की संभावना है। पारिवारिक विवाद से बचें। किसी उपहार या शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। पुराने अनुभव काम आएंगे।


धनु राशि (Sagittarius): आज का राशिफल

आज भाग्य आपके साथ रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।


मकर राशि (Capricorn): आज का राशिफल

दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।


कुंभ राशि (Aquarius): आज का राशिफल

आज करियर में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। किसी प्रोजेक्ट से बड़ी सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य लाभ देगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। संतान के विवाह में आई रुकावट दूर होगी।


मीन राशि (Pisces): आज का राशिफल

आज दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नए मेहमान के आने से घर में खुशियां बढ़ेंगी। नई योजनाएं सफलता देंगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment