सोशल मीडिया पर अफसर को ‘दलाल’ बताना पड़ा भारी, भाजयुमो नेता गिरफ्तार — भेजा गया जेल”

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायगढ़ ज़िले में एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता अजीत गुप्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट से शुक्रवार को एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने घरघोड़ा एसडीएम अधिकारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें “कंपनी का दलाल” बताया। इस टिप्पणी को प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ माना गया।

एसडीएम कार्यालय में जैसे ही यह मामला सामने आया, तत्काल उच्च अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए। शुक्रवार रात करीब 11 बजे घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी भाजयुमो नेता अजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

जमानत के अभाव में न्यायालय ने अजीत गुप्ता को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में सख्ती का संदेश गया है कि सरकारी अधिकारियों और पदाधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर अब तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी। इस मामले ने जिले में राजनीतिक हलचल भी तेज कर दी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment