बक्सर में अमित शाह की मेगा चुनावी रैली 24 अक्टूबर को, चार एनडीए प्रत्याशियों के लिए करेंगे जनसमर्थन

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बक्सर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बक्सर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। देश के गृहमंत्री अमित शाह 24 अक्टूबर को बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में विशाल एनडीए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा जिले की चार विधानसभा सीटों के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित की जा रही है।

सभा को लेकर प्रशासन और एनडीए कार्यकर्ता पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। मंगलवार को सदर अनुमंडलाधिकारी अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पांडेय और दिल्ली से आए अधिकारियों ने किला मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

एनडीए में उत्साह का माहौल
गृहमंत्री के आगमन की खबर से एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। भाजपा, जदयू और लोजपा के नेता और कार्यकर्ता जनता को बड़ी संख्या में जुटाने के प्रयास में लगे हैं। बताया गया है कि शाह का हेलीकॉप्टर आईटीआई मैदान में लैंड करेगा, इसके बाद वे किला मैदान पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे।

तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति पर चर्चा हुई।

यह बक्सर जिले में विधानसभा चुनाव 2025 की पहली बड़ी रैली होगी, जिसमें हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।

चार विधानसभा सीटों के लिए जनसमर्थन:
अमित शाह की यह रैली बक्सर जिले की चार विधानसभा सीटों —

  • बक्सर: भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा
  • राजपुर: जदयू प्रत्याशी संतोष निराला
  • डुमरांव: जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह
  • ब्रह्मपुर: लोजपा प्रत्याशी हुलास पांडेय
    के समर्थन में आयोजित की जा रही है।

एनडीए का यह चुनावी शक्ति प्रदर्शन जिले में सियासी माहौल को और गर्म करने वाला है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment