कांग्रेस हाईकमान ने झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता अजय शर्मा को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों नेता झारखंड में पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।
इस नियुक्ति को पार्टी नेतृत्व की ओर से भूपेश बघेल पर जताए गए भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।
झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार दोनों नेता पूरे चुनावी प्रक्रिया के दौरान झारखंड में पार्टी के विधायकों और संगठन के बीच समन्वय बनाए रखेंगे तथा चुनावी रणनीति को मजबूत करेंगे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस समय चुनावी गतिविधियां तेजी पर हैं और कांग्रेस संगठनात्मक स्तर पर कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती। इसी कारण अनुभवी नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं भूपेश बघेल को यह जिम्मेदारी मिलना पार्टी में उनकी बढ़ती भूमिका और नेतृत्व के भरोसे का संकेत माना जा रहा है, जबकि अजय शर्मा भी लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।






