राशिफल 23 अक्टूबर 2025: बारह राशियों का भाग्यफल, जानें किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

Madhya Bharat Desk
5 Min Read

मेष राशि (Aries) आज का राशिफल:

आज का दिन आपके लिए सम्मान और सफलता बढ़ाने वाला रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि किसी निर्णय में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है।

वृष राशि (Taurus) आज का राशिफल:

आज आपको अपने कामों में पूरा ध्यान लगाना होगा। मेहनत का फल जल्द मिलेगा। परिवार में शादी या शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। संतान से किया वादा निभाना पड़ेगा। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। किसी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ें।

मिथुन राशि (Gemini) आज का राशिफल:

आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन नए विचार आपको सफलता दिला सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जीवनसाथी से उपहार या खुशखबरी मिल सकती है। निवेश से पहले सोच-विचार करें। पारिवारिक विवादों से दूर रहें और निर्णय शांत मन से लें।

कर्क राशि (Cancer) आज का राशिफल:

आज परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा, लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बात तनाव बढ़ा सकती है। सेहत पर ध्यान दें, विशेषकर किसी परिजन की तबीयत बिगड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) आज का राशिफल:

पुराने कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। परिवार में किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। माताजी की सेहत का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। किसी पुराने दोस्त से संपर्क लाभदायक रहेगा। करियर से जुड़ा कोई अवसर फिर से मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) आज का राशिफल:

कामकाज में सुधार होगा। यदि आपने किसी को उधार दिया था तो उसका कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में नई दिशा मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। धन संबंधी मामलों में लाभ होगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।

तुला राशि (Libra) आज का राशिफल:

आज का दिन सावधानी का संकेत दे रहा है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए किसी पर अधिक भरोसा न करें। यात्रा का योग बन रहा है। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन इनकम में भी इजाफा होगा। परिवार में मेल-मिलाप के अवसर आएंगे। रिश्तों में तालमेल बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का राशिफल:

आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। कामकाज में तरक्की मिलेगी। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी आ सकती है, पर समझदारी से बात संभल जाएगी। पिताजी की सलाह आपके लिए शुभ रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें।

धनु राशि (Sagittarius) आज का राशिफल:

स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, खासकर गले या सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है। काम में फोकस बढ़ाने की जरूरत है। छात्रों को सफलता मिलेगी। किसी दोस्त या सीनियर की मदद से रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

मकर राशि (Capricorn) आज का राशिफल:

नई जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घर में किसी खास मेहमान का आगमन होगा। करियर से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। संतान को लेकर गर्व महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का राशिफल:

आपकी मेहनत का परिणाम आज आपको मिल सकता है। कार्यस्थल पर सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने विवाद से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी।

मीन राशि (Pisces) आज का राशिफल:

आज आर्थिक लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। कोई नया कॉन्ट्रैक्ट या डील आपके पक्ष में रहेगा। बुद्धिमानी से निर्णय लें और जल्दबाजी से बचें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment