सारण जिले की 10 विधानसभा सीटों पर 108 उम्मीदवार मैदान में, 11 महिला प्रत्याशी शामिल, 24 नामांकन हुए रद्द

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

सारण (बिहार):बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सारण जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर कुल 108 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 11 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 24 नामांकन रद्द किए गए, जबकि एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। अब सभी मान्य प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न (सिंबल) आवंटित कर दिए गए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई और सोमवार को नाम वापसी का दिन तय था। समीक्षा का कार्य जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन पदाधिकारियों और सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक कुल 133 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे।

समीक्षा में 24 नामांकन अमान्य घोषित किए गए, जबकि गड़खा सुरक्षित सीट से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। इस प्रकार कुल 108 प्रत्याशी अब चुनावी मुकाबले में रहेंगे। पार्टी प्रत्याशियों को उनके दलों के चुनाव चिह्न और निर्दलीय उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग की ओर से स्वतंत्र चिन्ह दिए गए हैं।

राजग (NDA) प्रत्याशी सूची (कुल 10 सीटें)

भाजपा (5): बनियापुर, तरैया, अमनौर, छपरा, सोनपुर
जदयू (3): एकमा, मांझी, परसा
लोजपा (आर) (2): गरखा (सुरक्षित), मढ़ौरा (नामांकन रद्द)

महागठबंधन (RJD + वाम दल) प्रत्याशी सूची (कुल 10 सीटें)

राजद (9): एकमा, बनियापुर, छपरा, गरखा (सुरक्षित), तरैया, मढ़ौरा, सोनपुर, परसा, अमनौर
भाकपा (माक्सवादी) (1): मांझी

विधानसभा क्षेत्रवार जानकारी:

विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी महिला प्रत्याशी मतदान केंद्र मतदाता संख्या
एकमा (113) 10 356 2,90,506
मांझी (114) 12 2 363 2,92,276
बनियापुर (115) 8 2 377 3,16,103
तरैया (116) 14 354 2,97,896
मढ़ौरा (117) 9 1 333 2,70,682
छपरा (118) 10 3 373 3,23,935
गरखा (119) [सुरक्षित] 13 1 360 3,10,016
अमनौर (120) 12 1 330 2,50,164
परसा (121) 12 1 327 2,69,888
सोनपुर (122) 8 337 28,88,843 (कुल मतदाता)

सारण जिले की सभी 10 सीटों पर कुल 108 प्रत्याशी, जिनमें 11 महिलाएं, 11,130 सेवा मतदाता और लाखों सामान्य मतदाता आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment