रायपुर।रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल 23 सितंबर को कृषि मंडपम में आयोजित ‘नया भारत उत्सव’ में जेन-जी से सीधे संवाद करेंगे।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित इस उत्सव में 100 से ज्यादा कॉलेजों के 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में अलग-अलग कॉलेजों के विद्यार्थी देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे। उत्सव में युवाओं की भागीदारी और उनकी प्रतिभा को मंच देने पर विशेष जोर रहेगा।






