दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) अब बिहार में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। दीपावली के मौके पर पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।
आम आदमी पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पार्टी बिहार की जनता के मुद्दों को लेकर गंभीर है और इस बार विकास के एजेंडे के साथ मैदान में उतर रही है। सूची पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, सह प्रभारी अभिनव राय और प्रभारी अजय यादव के हस्ताक्षर हैं।
12 सीटों से ये होंगे उम्मीदवार:
जारी की गई चौथी सूची के अनुसार —
- मधुबन से कुमार कुनाल
- सीतामढ़ी से रानी देवी
- खजौली से आशा सिंह
- फुलपरास से गोरीशंकर
- सुपौल से बृज भूषण (नवीन)
- अमौर से एम.डी. मुन्ताजिर आलम
- पिरपैंती से प्रीतम कुमार
- कुटुंबा से शरवन गुइया
- गुरुआ से सचितानंद श्याम
- गया टाउन से अनिल कुमार
- सिकंदरा से राहुल राणा
- जमुई से रामाशीष यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
विकास और जनता के मुद्दों पर फोकस:
आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी का दावा है कि दिल्ली और पंजाब की तरह बिहार में भी बदलाव लाने का समय आ गया है।
चुनावी रणनीति पर नजर:
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आप की चौथी सूची से साफ है कि पार्टी धीरे-धीरे राज्य के सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। केजरीवाल की यह रणनीति बिहार में नए समीकरण भी पैदा कर सकती है।







