“TA बिल पास कराने और मेडिकल खर्च दिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल उजागर, डॉक्टर और ASI रंगे हाथों गिरफ्तार”

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा भ्रष्टाचार मामला बेनकाब किया है। शुक्रवार को एसीबी की विशेष टीम ने दो जिलों—सक्ती ज़िला और कोरिया ज़िला—में एक साथ छापेमारी कर तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इन कर्मचारियों में एक डॉक्टर, एक एएसआई और एक सहायक शामिल है।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर राजेन्द्र कुमार पटेल को सक्ती जिले में और एएसआई पी. टोप्पो को कोरिया जिले में उनके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी टीए बिल पास कराने और मेडिकल खर्च दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ताओं से रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत मिलते ही एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और तीनों आरोपियों को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।

एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई शुरू की है। बताया गया कि शिकायतकर्ताओं ने पहले एसीबी को लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर यह सफल ऑपरेशन किया गया।

राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एसीबी की टीम लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज हो चुका है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment