बिहार में सीएम योगी आदित्यनाथ का चुनावी शक्ति प्रदर्शन: आज पटना और सहरसा में गरजेंगे योगी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल गर्म है और इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ आज पटना और सहरसा में भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में योगी की यह चुनावी यात्रा भाजपा के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

भाजपा ने तैयारियां की पूरी:
योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को बिहार पहुंच रहे हैं। वे सबसे पहले दानापुर में भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
दानापुर के बाद मुख्यमंत्री सहरसा पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा विधायक डॉ. आलोक रंजन के समर्थन में सभा करेंगे।

प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे दानापुर क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष रूट प्लान भी तैयार किया गया है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग:
योगी आदित्यनाथ के बिहार आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पटना और सहरसा में पूरे शहर को भगवा झंडों और पोस्टरों से सजा दिया गया है।
स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि योगी आदित्यनाथ की रैली से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा, “सीएम योगी का आना हमारे लिए गर्व की बात है, यह चुनावी हवा को भाजपा के पक्ष में मोड़ेगा।”

दानापुर में सीधी टक्कर रामकृपाल बनाम रीतलाल:
दानापुर सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। भाजपा ने एक बार फिर रामकृपाल यादव को टिकट दिया है जबकि राजद ने रीतलाल यादव को मैदान में उतारा है।
पिछले चुनाव में रीतलाल यादव ने भाजपा की आशा सिन्हा को हराया था। इस बार टिकट कटने से नाराज होकर आशा सिन्हा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment