पटना:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए (NDA) में सीट बंटवारे पर आख़िरकार सहमति बन गई है। लंबे मंथन के बाद बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) ने बराबर-बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 29 सीटें, जबकि जीतन राम मांझी की हम (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की रालम (RLM) को 6-6 सीटें दी गई हैं।
इस समझौते से एनडीए खेमे में खुशी की लहर है। सभी दलों के नेताओं ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से प्रचंड बहुमत से जीताने का संकल्प दोहराया है।
धर्मेंद्र प्रधान और संजय झा ने की घोषणा:
बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान और जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा ने सोशल मीडिया पर सीट बंटवारे की आधिकारिक जानकारी साझा की।
संजय झा ने पोस्ट में लिखा,
“हम NDA के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है।
JDU – 101
BJP – 101
LJP(R) – 29
RLM – 06
HAM – 06”
उन्होंने आगे लिखा कि सभी कार्यकर्ता इस फैसले का स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए एकजुट हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने भी दोहराई बात:
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी पोस्ट करते हुए कहा —
“एनडीए के सभी दलों ने आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा पूरा कर लिया है।
BJP – 101
JDU – 101
LJP(R) – 29
RLM – 06
HAM – 06
बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।”
मांझी और कुशवाहा भी खुश:
जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने भी कहा कि सीट बंटवारा पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ है और एनडीए कार्यकर्ता इस निर्णय से उत्साहित हैं।
अब बिहार में एनडीए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में हैं।







