पहले चरण के लिए मतदाता सूची फाइनल, 121 सीटों पर नामांकन आज से शुरू

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के लिए मतदाता सूची को फाइनल (लॉक) कर दिया है। अब इन 121 विधानसभा क्षेत्रों में कोई नया मतदाता नहीं जोड़ा जा सकेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने इस संबंध में आधिकारिक डेटा जारी किया है।

पहले चरण में कुल 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। आयोग के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया आज यानी 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी और उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

आयोग के नियमों के मुताबिक, नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अनुमति होती है। इसलिए अब पहले चरण के क्षेत्रों में नए मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया बंद कर दी गई है।

पहलेचरण में मतदान वाले जिले

बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, मुंगेर, दरभंगा, समस्तीपुर, सिवान, वैशाली, गोपालगंज, शेखपुरा, सारण, मधेपुरा, सहरसा और लखीसराय।

प्रमुख विधानसभा क्षेत्र

पटना जिला: मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर, दीघा, फुलवारीशरीफ (अजा), दानापुर, मनेर, बिक्रम, पालीगंज और मसौढ़ी (अजा)।
नालंदा जिला: अस्थावां, बिहारशरीफ, नालंदा, राजगीर (अजा), इस्लामपुर, हिलसा व हरनौत।
दरभंगा जिला: कुशेश्वरस्थान (अजा), हायाघाट, केवटी, जाले, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा और बहादुरपुर।
सारण जिला: एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा (अजा), अमनौर, परसा और सोनपुर।

(बाकी जिलों के विधानसभा क्षेत्र यथावत रहेंगे जैसा निर्वाचन आयोग ने जारी किया है।)

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नामांकन शुरू: 10 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
  • नामांकन पत्रों की जांच: 18 अक्टूबर 2025
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
  • मतदान तिथि: 6 नवंबर 2025

पहले चरण के तहत होने वाले मतदान के लिए अब पूरी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची फाइनल कर दी है और नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी दाखिल करने की दौड़ में लग गए हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment