कवर्धा में पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कंप

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

कवर्धा, 30 सितंबर 2025 — जिले में तैनात एक पुलिस आरक्षक पर विवाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपों से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक सतीश मिश्रा पर एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और फिर मुकर गया। युवती का कहना है कि आरोपी ने पहले विश्वास जीतकर शादी का भरोसा दिया, लेकिन बाद में उसे धोखा देकर छोड़ दिया। इस धोखे और लगातार मानसिक उत्पीड़न से परेशान युवती सोमवार को सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंची और अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रोते हुए न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी स्वयं पुलिसकर्मी होने के कारण उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निराश होकर वह अंततः प्रशासन के पास पहुंची। युवती ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह इच्छा मृत्यु की अनुमति चाहती है।

कलेक्टर कार्यालय में गूंजा मामला

कलेक्टर कार्यालय के बाहर युवती की आंसुओं भरी अपील ने मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। यह मामला प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment