गुजरात का उभरता नया मोदी: हर्ष संघवी की सख़्ती और प्रभावी नेतृत्व

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

अहमदाबाद।गुजरात की राजनीति में तेजी से उभरते नेता हर्ष संघवी अब सुर्ख़ियों में हैं। राज्य के गृह राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी त्वरित और सख़्त कार्रवाई से लोगों के बीच खासा प्रभाव छोड़ा है।

सख़्त कार्रवाई में 50 से अधिक गिरफ्तार
हाल ही में अहमदाबाद जिले के वसना इलाके में सामूहिक हंगामा और उपद्रव की घटनाएं हुईं। खबर मिलते ही गृहमंत्री हर्ष संघवी ने सीधे मोर्चा संभाला और विशेष टीम की मदद से 50 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।

संघवी ने स्पष्ट किया — “गुजरात में कानून-व्यवस्था को किसी भी हाल में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। जो भी अव्यवस्था करेगा, उसके खिलाफ सख़्त कार्रवाई होगी।”

जनता में बढ़ती लोकप्रियता
निर्णायक और तेज़ फैसलों की वजह से हर्ष संघवी को जनता में व्यापक समर्थन मिल रहा है। भाजपा के अंदर और सोशल मीडिया पर उन्हें “गुजरात का नया नेता” और “मोदी के बाद उभरता चेहरा” कहा जाने लगा है।

सख़्ती और क़ानून का नया अंदाज़
कानून-व्यवस्था के मामले में उनका ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है। विश्लेषकों का मानना है कि अगर यही शैली जारी रही तो हर्ष संघवी आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में बड़ा नाम बन सकते हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment