भारत और ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच मंगलवार से लखनऊ में शुरू हुआ। मैच से ठीक पहले श्रेयस अय्यर ने अचानक भारत ए की कप्तानी छोड़ दी, जिससे सभी हैरान रह गए। अब टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल संभाल रहे हैं।
इससे पहले अय्यर ने शुरुआती टेस्ट में भारतीय ए टीम की कप्तानी की थी, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
अय्यर ने क्यों छोड़ी कप्तानी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि अय्यर ब्रेक ले रहे हैं और मुंबई लौट गए हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं को पहले ही सूचित कर दिया कि वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, वह वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन के समय मिडिल ऑर्डर में जगह बनाने की दौड़ में बने रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अय्यर ने निजी कारणों से कप्तानी छोड़ी है।
बल्ले से नहीं चला जादू
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में अय्यर का बल्ला फ्लॉप रहा। उन्होंने पहली पारी में सिर्फ 8 और दूसरी पारी में 13 रन बनाए थे। हाल ही में उन्हें एशिया कप टीम में भी मौका नहीं मिला और इंग्लैंड दौरे के लिए भी चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था।







