आज का राशिफल 17 सितंबर 2025: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए संपत्ति या वाहन ख़रीदने के लिए शुभ है। परिवार में चल रही कलह खत्म होगी और विवाह का प्रस्ताव मिलने से घर का माहौल खुशहाल बनेगा। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे और बड़े नेताओं से मुलाकात के योग बनेंगे। किसी पुराने साथी की वापसी से मन प्रसन्न होगा।

वृष राशि

आज साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी या बिजनेस में नई सफलता मिल सकती है। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। हालांकि मन कुछ चिंतित रह सकता है। वाहन सावधानी से चलाएँ और कोर्ट-कचहरी के मामलों को हल्के में न लें।

मिथुन राशि

आज धन लाभ के योग हैं। पुराना निवेश मुनाफा देगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। व्यापार में फायदा होगा लेकिन नए शत्रु परेशान कर सकते हैं। पैसों के नए स्रोत खुलेंगे और आपकी सोच तेज़ रहेगी।

कर्क राशि

आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी चिंता दूर होगी। परिवारिक बिजनेस में भाईयों से बातचीत जरूरी है। जीवनसाथी से कोई बात छुपाना ठीक नहीं। सामाजिक कार्यों में आपकी पहचान बढ़ेगी।

सिंह राशि

आज रिश्तों में मजबूती आएगी लेकिन खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है। सिरदर्द और आंखों की समस्या परेशान करेगी। लव लाइफ में रोमांस रहेगा और गिफ्ट देने का अवसर मिलेगा। खर्च में संतुलन रखें और दूसरों के मामले में दखल न दें।

कन्या राशि

आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। काम में नई खोज करेंगे। बाहर खाने से बचें, पेट की दिक्कत हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और काम आसानी से पूरे होंगे।

तुला राशि

आज व्यापारियों के लिए समय शुभ है। पार्टनरशिप से लाभ होगा। कोर्ट का मामला आपके पक्ष में जाएगा। घर में पार्टी का आयोजन संभव है। खर्च में सावधानी रखें, दिखावे के चक्कर में आर्थिक दिक्कत आ सकती है।

वृश्चिक राशि

आज भाग्य साथ देगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ नया काम शुरू कर सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी समस्या दूर होगी। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। बॉस से रिश्ते बेहतर होंगे।

धनु राशि

आज निवेश सोच-समझकर करें। परिवार से कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। अजनबियों पर भरोसा न करें। गुस्सा न करें वरना लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर राशि

आज नौकरी में प्रमोशन का योग है। नए काम का मौका मिलेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। माताजी से मन की बात साझा करें। प्रेम का इज़हार करेंगे तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशि

आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से बातचीत करें। कई काम एक साथ आने से व्यस्त रहेंगे। पुरानी गलती से सबक लें। राजनीति में सावधानी से कदम बढ़ाएँ।

मीन राशि

आज का दिन शुभ है। संतान सफलता दिलाएगी। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भक्ति भाव बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। मनोकामना पूरी होगी। लेकिन माताजी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment