हाईकोर्ट की कमान अब जस्टिस संजय अग्रवाल के हाथों में

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल हाईकोर्ट की कमान संभालेंगे। उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने 4 सितंबर को अधिसूचना जारी की है।

संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत नियुक्ति

जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर 2026 को मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके रिटायरमेंट के बाद जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत की गई है। अब जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायालय का कामकाज संभालेंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment